9th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

सड़क पर हाथी की दहशत : हाईवा का रास्ता हाथी ने रोका ड्राइवर ने समय रहते पीछे करके बचाई जान, वन विभाग अलर्ट

Media Yodha Desk Mon, Sep 8, 2025

बालोद : जिले के दल्ली राजहरा-महामाया माइंस रोड पर सोमवार सुबह एक दंतेल हाथी दिखाई दिया. सामने से हाथी को अपनी ओर आता देख हाईवा ट्रक चालक घबरा गया. हाथी ट्रक के पास तक पहुंच गया था, समय रहते चालक ने ट्रक को रिवर्स कर अपनी जान बचाई.

राहगीरों ने इस दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. यह घटना दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र बोइरडीह पंपहाउस के पास की है. हाथी की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, हाथी नलकसा और कुमुड़कट्टा होते हुए बोइरडीह साइड की ओर बढ़ा है. फिलहाल दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र के बोइरडीह पंपहाउस के पास देखा गया है. बालोद वनमंडल ने जानकारी दी कि सुबह 8:45 बजे एक हाथी कक्ष क्रमांक RF-143 में मौजूद था. फिलाहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं है. हालांकि किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचा है. हाथी अभी-अभी गोटुलमुंडा बैरियर से क्रॉस हुआ है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन