15th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

CG News : हाथियों का कहर! युवक को कुचलने के बाद अंतिम संस्कार में फिर मचाया आतंक

Media Yodha Desk Fri, Nov 7, 2025

जशपुर : कुनकुरी के गढ़ाकटा शमशान घाट में जूनस बड़ा (60) का अंतिम संस्कार चल रहा था. तभी तीन हाथियों का झुंड अचानक पहुँचा. चीखें गूँजीं, लाश जल रही थी और लोग जान बचा रहे थे.

हाथियों ने करीब 15 गाड़ियां कुचल डालीं. शमशान घाट से भागकर अपनी जान बचाते रहे. हैरानी की बात ये है कि उक्त बुजुर्ग को एक दिन पहले ही हाथियों ने कुचलकर मारा था.

शमशान घाट में रेंजर सुरेंद्र होता की टीम पटाखे-मशाल लेकर दौड़ी और फटाके छोड़कर हाथियों को जंगल भगाया. बता दें कि कल यही हाथियों ने जूनस को धान के खेत में कुचला था. बेटे भाग निकले, पिता नहीं बचे. ग्राम प्रधान ने लोगों से रात में घर से बाहर न निकलने की अपील की है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन