25th April 2026

BREAKING NEWS

LPG डिलीवरी का नया नियम लागू, सिलेंडर लेते समय अब ये नंबर बताना होगा अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगी गैस

भीषण गर्मी का कहर जारी, रायपुर समेत कई जिलों में लू चलने की संभावना

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम में बड़ा बदलाव, बढ़ाया गया एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, ज्यादा युवाओं को मिलेगा मौका

अब OTP की झंझट खत्म! Google ला रहा आसान साइन-अप फीचर, जानें कितना सुरक्षित है आपका डेटा

समझें मलेरिया, डेंगू और वायरल फीवर के अलग-अलग संकेत

Advertisment

CG CRIME : व्हाट्सएप ग्रुप से नंबर निकाल युवती को फंसाया, रेप कर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

Media Yodha Desk Sun, Sep 21, 2025

बलौदाबाजार: दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से लगातार रूपये की मांग कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम शुभम वर्मा है।

प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह एक मोबाइल व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ी हुई थी, जिसमें आरोपी ग्राम पौसरी निवासी शुभम वर्मा द्वारा उसके मोबाइल नंबर को निकाल कर अपने मोबाइल नंबर से कॉल करता था एवं धीरे-धीरे मेलजोल बढ़ाकर शादी करने की बात बोलकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान प्रार्थिया द्वारा मिलने से मना करने पर आरोपी, प्रार्थिया को डराता धमकाता था तथा उसकी वीडियो और फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर, उससे रुपए पैसे की मांग करता था, जिससे प्रार्थिया एकदम भयभीत हो गई थी। की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 743/2025 धारा 64(1),69,308(2)351(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में एसपी भावना गुप्ता के कुशल निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम वर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा शादी करने का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करना तथा फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपए पैसे की मांग करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को19.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन