8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

चुलमाटी कार्यक्रम में चाकूबाजी का आरोपी गिरफ्तार : मुंगेली पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी किया बरामद

Media Yodha Desk Tue, Jul 7, 2026

मुंगेली :- प्रार्थी शिवदास पात्रे, निवासी धनगांव (च), द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.06.2026 को वह अपने साथियों के साथ ग्राम हेडसपुर में आयोजित चुलमाटी कार्यक्रम में बैंड बजाने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब बैंड पार्टी अपने गांव लौटने की तैयारी कर रही थी, तभी ग्राम हेडसपुर निवासी महेन्द्र जांगडे वहां पहुंचा और दोबारा बैंड बजाने की जिद करने लगा, मना करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे नुकीले चाकू से शिवराज पात्रे के पेट के दाहिने हिस्से में वार करने पर आहत शिवराज पात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया गया,प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 188/26 धारा 296,115(2),351(3),118(1) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा त्वरित विधिवत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना प्रारंभ कर घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं अन्य साक्ष्य संकलित करते हुए आरोपी महेन्द्र जांगडे को हिरासत में पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि बैंड नहीं बजाने से नाराज होकर उसने चाकू से हमला करना तथा घर के आंगन में मिट्टी के नीचे छिपाकर रखा था जिसे पेश करने पर घटना में प्रयुक्त नुकीला चाकू को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर आरोपी महेंद्र जांगड़े पिता भैया लाल उम्र 24 वर्ष निवासी हेडसपुर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी थाना सिटी कोतवाली मुंगेली) प्र.उप निरी.भानु प्रकाश सहारे, नवीन जांगड़े, सउनि भानुप्रताप बर्मन, आर. दीप खूंटे,अजय चंद्राकर, योगेश यादव, विकास ठाकुर की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन