12th August 2026

BREAKING NEWS

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड के 3 आरोपी पकड़ाए

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

Advertisment

Mungeli News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जरहागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Media Yodha Desk Tue, May 26, 2026

जरहागाँव : प्रार्थिया के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी अरूणेश उर्फ गोलू प्रजापति पिता गलीराम प्रजापति उम्र 33 वर्ष निवासी कुम्हारपारा बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ०ग० के द्वारा पीडिता को शादी का झांसा देकर दिनांक 25.02.2017 में पहली बार पीडिता के गृह ग्राम में शारीरिक संबंध बनाया है एवं उसके बाद से लगातार शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया है, इस दरम्यान पीड़िता के द्वारा शादी करने बोलने पर आरोपी द्वारा टाल मटोल करने लगा और शादी करने से मना कर देता था कि अभी शादी नही करेगे दिनांक 04.05.26 को आरोपी के द्वारा दूसरी लडकी से शादी कर लिया, लेकिन फिर भी आरोपी के द्वारा दिनांक 18.05.2026 को पीडिता के आफिस के आसपास घुम रहा था पीडिता के द्वारा बात नही करने पर आरोपी उसके किराये के मकान में दिनांक 22.05.2026 एवं 23. 05.2026 को पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 77/26 धारा 69 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण में विधिवत् कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसमें अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में प्रकरण में विवेचना के दौरान एससी एसटी एक्ट जोड़ी जाकर उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह (अजाक) के द्वारा अग्रिम विवेचना किया गया, प्रकरण में पीडिता का कथन एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, पतासाजी दौरान दिनांक 25.05.2026 को आरोपी अरूणेश उर्फ गोलू प्रजापति पिता कलीराम प्रजापति उम्र 33 वर्ष निवासी कुम्हारपारा बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ०ग० के को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में उप निरी.श्रीमती शोभा यादव (प्रभारी, थाना जरहागांव, सउनि लव सिंह ध्रुव, आर.उमेश सोनवानी की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन