13th August 2026

BREAKING NEWS

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड के 3 आरोपी पकड़ाए

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

Advertisment

CG News : छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ चोरी कांड का आरोपी मौत के फंदे पर झूला, पुलिस के पहुंचते ही उठाया खौफनाक कदम

Media Yodha Desk Wed, May 13, 2026

रायपुर : राजधानी रायपुर में ज्वेलरी शॉप चोरी मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपये की चोरी के आरोप में फरार चल रहे एक नाबालिग आरोपी ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के मुताबिक, आरोपी गांधी नगर इलाके का रहने वाला था और हाल ही में हुई बड़ी ज्वेलरी चोरी की वारदात में उसका नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि चोरी के बाद से वह फरार चल रहा था। मंगलवार को उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर को घेरकर जांच शुरू कर दी।शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन