14th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

CG News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू, 4 राज्यों के CM शामिल

Media Yodha Desk Tue, May 19, 2026

जगदलपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू हो चुकी है. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए हैं. बैठक में छत्तीसगढ़ के बस्तर को विकास और शांति मॉडल के रूप में विकसित करने पर जोर रहेगा, इसके अलावा राज्यों की अपनी चुनौतियों को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा.

चार राज्यों के CS समेत कई अधिकारी भी मौजूद

राज्य के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव समेत कई आला अधिकारी मौजूद हुए हैं. इस बैठक में राज्य के बीच प्रशासनिक समन्वय और नीतिगत मामलों पर चर्चा की जाएगी.

26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक में शामिल हुए राज्यों के बीच आपसी समन्वय, कानून व्यवस्था, सीमा विवाद, जल संसाधन, परिवहन, बिजली और आंतरिक सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर चर्चा की जा सकती है. विशेष तौर पर दशकों तक लाल आंतक से प्रभावित प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त रणनीति और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल पर भी फोकस की संभावना है. आपको बता दें कि पिछली बार परिषद की बैठक 2025 के जून माह में वाराणसी में हुई थी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन