10th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

Chhattisgarh : करंट की चपेट में आया किशोर, बाउंड्रीवाल के पास दौड़ते वक्त दर्दनाक मौत

Media Yodha Desk Wed, Aug 27, 2025

बिलासपुर : एक किशोर खेलते-खेलते 11केवी बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बेटे को बचाने आया पिता भी गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट किया गया है।

दरअसल, यह घटना पूरी घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंधी में रहने वाला आदित्य सूर्यवंशी गांव के ही संजय मिश्रा बाड़े की बाउंड्रीवाल पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास से गुजर रहे 11वीं बिजली के तार की चपेट में आ गया। इस दौरान उसका छोटा भाई अंश भी मौके पर मौजूद था।

करंट लगने से आदित्य गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी मिलने पर पिता संजय सूर्यवंशी ने बेटे को बचाने आया। लेकिन वह खुद करंट के चपेट में आ गया। जिसके बाद दोनों को सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आदित्य को मृत घोषित कर दिया। जबकि करीब एक घंटे बाद पिता का इलाज शुरू हुआ। फिलहाल, पिता का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन