12th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय राशन दुकान में चोरी का पर्दाफाश, 200 कट्टी चावल और 16 कट्टी शक्कर बरामद

भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर... CCTV में कैद हुई पूरी घटना

NIA कोर्ट में अंतिम बहस शुरू, आज बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलील

Advertisment

CG News : गांव में युवक की संदिग्ध मौत, कुएं से बरामद हुआ शव; पुलिस जांच जारी

Media Yodha Desk Tue, Sep 30, 2025

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के निमधा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना मरवाही पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची मरवाही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।।

दरअसल, पूरा मामला जिले के मरवाही थाना क्षेत्र का है, जहां निमधा गांव के खेरवाटोला में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुए में मिलने से हड़कंप मच गया। जहां मृतक युवक की पहचान असवन सिंह गोंड पिता छोटेलाल सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी महुवार टोला, ग्राम निमधा के रूप में हुई है।

वहीं मृतक का शव निमधा गांव के खेरवाटोला के एक कुएं में देखा गया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल  मामले की सूचना मरवाही पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर मरवाही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन