24th April 2026

BREAKING NEWS

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 16 जिलों में एक साथ होगी व्यापम परीक्षा, जारी हुआ पूरा शेड्यूल

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने बड़ा कदम, 69 पुलिसकर्मियों का प्रशासनिक तबादला, एसपी ने जारी किए आदेश

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के पुरुष-महिला खिलाड़ी आमने-सामने, दिखेगा दमखम

CGPSC और व्यापमं परीक्षाओं में अब ‘फुलप्रूफ’ सुरक्षा व्यवस्था, नकल करते पकड़े गए तो 3 साल का बैन

महिलाओं के लिए खुशखबरी! महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी की डेडलाइन आगे बढ़ी, जानें नया अपडेट

Advertisment

Mungeli News : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले में लंबित अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा की

Media Yodha Desk Sat, Jan 17, 2026

मुंगेली - पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 16.01.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित संवाद कक्ष में जिले की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महिला एवं गुमशुदा बालक-बालिकाओं से संबंधित अपराधों, गंभीर अपराध जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, संपत्ति संबंधी अपराध (चोरी, नकबजनी, झपटमारी) एवं पूर्व लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा धारा 173(8) जा.फौ. (वर्तमान 193 बीएनएसएस) के अंतर्गत लंबित प्रकरणों, लंबित मर्ग प्रकरणों तथा Cybercrime.gov.in एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 से प्राप्त साइबर फ्रॉड संबंधी शिकायतों का शीघ्र वैधानिक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही थानों में प्राप्त शिकायतों को 07 दिवस के भीतर तथा पूर्व लंबित शिकायतों को 15 दिवस के भीतर निराकृत करने, थाना परिसर एवं मालखाना की साफ-सफाई तथा अभिलेखों को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।

जिले के समस्त पर्यवेक्षण अधिकारियों को अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, नियमित भ्रमण करने तथा लंबित प्रकरणों की निरंतर समीक्षा कर निर्धारित समयावधि में निराकरण कराने के निर्देश दिए गए।

गुमशुदा बालक-बालिकाओं की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कार्य में और अधिक तेजी लाने, बरामद बच्चों को सकुशल परिजनों को सौंपने एवं विधिवत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

बैठक के दौरान जिले में बीट प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करते हुए स्मार्ट पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया गया। इसके अंतर्गत आम जनता से मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर जुड़ने, नशे से होने वाले शारीरिक-मानसिक दुष्प्रभावों, यातायात नियमों के पालन तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन बॉज” के अंतर्गत अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही, बाउंड ओवर की कार्यवाही तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा, मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविंदर सिंह, रक्षित निरीक्षक नरगिस तिग्गा बघेल, सहित जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं यातायात प्रभारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन