18th April 2026

BREAKING NEWS

इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, बन रहा धनलाभ का योग, पढ़ें 18 अप्रैल का राशिफल

हीटवेव के खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अहम निर्देश, अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा

जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

कैबिनेट ने नियमों में किया अहम बदलाव, अवैध रेत उत्खनन पर इतने लाख तक का लगेगा जुर्माना 

सेना के जवान से लाखों की ठगी, बैंक कर्मचारी ने ही लगाया चूना; जानिए क्या है पूरा मामला

Advertisment

Earthquake News : दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

Media Yodha Desk Sat, Apr 4, 2026

Earthquake News: भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं। कई जगहों पर भूकंप के कारण हजारों लोगों की जान भी गई है। ऐसे में सभी के मन में भूकंप को लेकर डर बैठा रहता है। इस बीच अब शुक्रवार की रात को दिल्ली एनसीआर समेत भारत के विभिन्न प्रदेशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसने लोगों को डराकर रख दिया है। भूकंप के ये झटके जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भी महसूस किए गए हैं। आइए जानते हैं कि इस भूकंप का केंद्र कहां था और इसकी तीव्रता कितनी थी।

कितनी थी तीव्रता-कहां था केंद्र?

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के साथ ही भूकंप के झटके कश्मीर के भी विभिन्न हिस्सों में महसूस किए गए हैं। इसके अलावा पंजाब के पठानकोट में भी भूकंप के झटके लगे हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को आए इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में बताया जा रहा है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई है। भूकंप धरती के 175 किलोमीटर की गहराई में आया है।

भूकंर से डर गए लोग

कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटकों के बाद लोगों के बीच चिंता की लहर दौर गई है। हालांकि, अब तक भूकंप के कारण किसी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पंजाब के पठानकोट में रात करीब 9 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। तो वहीं, यूपी के नोएडा में कई सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस हुए।

क्यों आते हैं भूकंप?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भूकंप आने का कारण मुख्य तौर पर धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना, रगड़ना या खिसकना होता है। इसके कारण जमीन के अंदर जमा ऊर्जा अचानक से बाहर की ओर निकलती है। इसके कारण धरती पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन