19th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

मुंगेली पुलिस का चेतावनी संदेश : पालतू पशु खुला छोड़ने वाले मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई

Media Yodha Desk Thu, Sep 25, 2025

मुंगेली : पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुंगेली श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली श्री कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं मुंगेली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 22.09.2025 के सुबह करीबन 10/30 बजे प्रार्थी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम घोरपुरा थाना मुंगेली के चिकित्सक डॉ० प्रणम्य वैष्ण्व पिता अमिताभ वैष्णव निवासी गांधी वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जो स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर अंदर में खड़े थे जिन्हें ग्राम घोरपुरा निवासी श्रीराम सिंह ठाकुर का काला रंग का पालतु पशु (कुत्ता) ने भोंकते हुऐ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर के अंदर में जाकर काट लिया था। उक्त सूचना पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के द्वारा पशु (कुत्ता) के स्वामी श्रीराम सिंह ठाकुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 426/2025 धारा 291 बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है एंव विवेचना के क्रम में तथ्यों के अनुसार उक्त अपराध पर विधिसम्मत कार्यवाही की जावेगी।

पूर्व में भी थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा गैर जिम्मेदाराना तरीके से उपेक्षापूर्ण छोडकर लापरवाही बरतने वाले गौवंशीय पशु को सड़क पर लावारिस की तरह छोडने वाले पशु मालिक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा भविष्य में इसी प्रकार की कृत्य करने वाले पशु स्वामियों के उपर लगातार कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन