9th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर : तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा 6 साल का मासूम

Media Yodha Desk Sun, Jun 28, 2026

पेंड्रा : जिले के अमरकंटक मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक कार चालक की घोर लापरवाही के चलते बड़ा सड़क हादसा होते-होते रह गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान वहां मौजूद एक 6 साल का मासूम बच्चा चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गया। ये सारा वाकया वहां लगे CCTV में कैद हो गया।​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमरकंटक मार्ग पर एक कार तेज गति में आ रही थी। रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू हो चुकी कार लहराते हुए सड़क के किनारे खड़ी अन्य गाड़ियों से जा टकराई। घटना के वक्त सड़क किनारे एक 6 वर्षीय बच्चा भी मौजूद था, गनीमत रही कि बच्चे को इस दौरान कोई नुकसान नही हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कार की रफ्तार थोड़ी और ज्यादा होती या दिशा मामूली सी बदलती, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। ​घटना के बाद स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ भारी आक्रोश है। अमरकंटक मार्ग पर लगातार बढ़ती जा रही वाहनों की गति और चालकों की लापरवाही पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन