27th April 2026

BREAKING NEWS

आज कुछ के लिए मौके तो कुछ के लिए होगा परीक्षा का समय, जानें सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

भिलाई में एक और सनसनीखेज हत्या, बुजुर्ग ने युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

खेत के पेड़ में डबल सुसाइड, लटकी हुई मिली युवक और महिला की लाशें

NEET एग्जाम को लेकर बड़ा अपडेट, एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले जान लें जरूरी नियम

1 करोड़ की संपत्ति रजिस्ट्री पर अब 60 हजार तक की बचत, महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50% तक छूट

Advertisment

SIR in CG : विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लगभग 86% गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

Media Yodha Desk Sun, Nov 30, 2025

SIR in CG : छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी 2026 को लागू होने वाली मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य 4 नवंबर 2025 से पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ जारी है। प्रदेशभर में बीएलओ घर-घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का संग्रहण कर रहे हैं और उनका डिजिटाइजेशन तेजी से प्रगति पर है।

29 नवंबर तक प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 82 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 86 प्रतिशत है।

SIR प्रक्रिया का शेड्यूल

मुद्रण एवं प्रशिक्षण कार्य – 28 अक्टूबर 2025 से 3 नवंबर 2025 तक
घर घर गणना चरण अवधि (घर-घर जाकर सत्यापन) कार्य – 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक
मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन – 9 दिसंबर 2025
दावे और आपत्तियों की अवधि – 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक
नोटिस चरण (सुनवाई और सत्यापन) – 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – 7 फरवरी 2026

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन