14th June 2026

BREAKING NEWS

शिकायत मिलते ही प्रधान आरक्षक निलंबित, जमीन मामले में पैसे लेने का आरोप

छत्तीसगढ़ में 15 अधिकारियों के तबादले, निलंबित CMO की हुई वापसी

21 जून से कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, जिला अध्यक्षों को देंगे संगठन मजबूती के मंत्र, राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

राम मंदिर में महिला चोरों का कारनामा, दानपेटी पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई वारदात

अब दूसरे राज्यों के चिकित्सक भी कर सकेंगे छत्तीसगढ़ में नौकरी और प्रैक्टिस

Advertisment

CG News : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत से हड़कंप

Media Yodha Desk Tue, May 26, 2026

कांकेर : छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग से वन्यजीवों का जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है. कोरबा के बाद अब कांकेर जिले के सरोना गांव में हीट स्ट्रोक के कारण 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो गई है. अब नौतपा में कांकेर में हीटवेव के अलर्ट ने चिंता बढ़ा दी है.

जानकारी के मुताबिक, सरोना गांव में बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मरने की घटना सामने आई है. ग्रामीणों के मुताबिक कई चमगादड़ पेड़ों से अचानक नीचे गिरने लगे और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. रोजाना सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो रही है और 2 से 4 दिनों के भीतर करीब 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो गई है.

वही विशेषज्ञ इसे भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक का असर मान रहे हैं. लगातार बढ़ती गर्मी का असर सिर्फ वन्यजीवों पर ही नहीं बल्कि इंसानों की सेहत पर भी पड़ रहा है. जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डिहाइड्रेशन, उल्टी, चक्कर और लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन