8th August 2026

BREAKING NEWS

इन 4 राशियों पर मेहरबान होगी किस्मत, धन लाभ के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

Advertisment

अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी : छात्रा ने प्रोफेसर की उतारी हेकड़ी, VIDEO हुआ वायरल

Media Yodha Desk Thu, Jul 2, 2026

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक छात्रा ने कॉलेज के प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर प‍िटाई कर दी. छात्रा का आरोप है कि‍ प्रोफेसर उसे करीब डेढ़ साल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था. उसने कई बार इसका व‍िरोध भी क‍िया, लेक‍िन प्रोफेसर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. परेशान होकर छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची और उसकी प‍िटाई कर दी. प्रोफेसर की प‍िटाई का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया भी वायरल है. 

मामला लैलूंगा के कुंजारा स्‍थि‍त शासकीय महाविद्यालय का है. आरोप है क‍ि यहां पढ़ाने वाले प्रोफेसर रेमन भार्गव एक छात्रा को करीब डेढ़ साल से परेशान कर रहे थे.प्रोफेसर व्हाट्सएप और टेलीग्राम के ज‍रि‍ए छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज करते थे और जबरदस्‍ती बात करने की कोशि‍श करते हैं. छात्रा का आरोप है कि‍ प्रोफेसर रेमन भार्गव कॉलेज की अन्‍य छात्राओं को भी अश्लील मैसेज करता था.  छात्रा ने प्रोफेसर की इस हरकत का कई बार व‍िरोध क‍िया, लेक‍िन उसने अश्लील मैसेज करने बंद नहीं क‍िए. पर‍ेशान होकर छात्रा अपने मंगेतर के साथ पहुंची और प्रोफेसर की जमकर प‍िटाई कर दी. छात्रा ने प्रोफेसर को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे. इस दौरान वीड‍ियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीड‍िया पर वायरल है. 

पीड़ित छात्रा ने मामले में लैलूंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही, अन्य पीड़ित छात्राओं से भी सामने आकर शिकायत करने की अपील की है. शि‍कायत के आधार पर पुल‍िस जांच में जुट गई.  

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन