18th April 2026

BREAKING NEWS

हीटवेव के खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अहम निर्देश, अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा

जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

कैबिनेट ने नियमों में किया अहम बदलाव, अवैध रेत उत्खनन पर इतने लाख तक का लगेगा जुर्माना 

सेना के जवान से लाखों की ठगी, बैंक कर्मचारी ने ही लगाया चूना; जानिए क्या है पूरा मामला

अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग का मौका, 4 मई से ट्रेनिंग क्लासेस शुरू; ऐसे करें अप्लाई

Advertisment

SECL Sub Area Manager Attack : SECL के सब-एरिया मैनेजर पर ग्रामीणों का हमला, जमकर हुई मारपीट; महिला सरपंच समेत कई पर FIR

Media Yodha Desk Wed, Apr 8, 2026

SECL Sub Area Manager Attack: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कोयला खदान क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब SECL के एक वरिष्ठ अधिकारी पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. आमगांव कोयला खदान में रोड डायवर्जन का सर्वे करने पहुंचे सब‑एरिया मैनेजर विजय कुमार के साथ जमकर मारपीट की गई. इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल SECL अस्पताल में उनका इलाज जारी है. मामले में सरपंच समेत कई ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

सर्वे के दौरान भड़का विवाद

घटना उस समय की है, जब SECL के सब‑एरिया मैनेजर विजय कुमार अपनी टीम और सुरक्षा कर्मियों के साथ रोड डायवर्जन के लिए सर्वे करने आमगांव कोयला खदान क्षेत्र पहुंचे थे. पुराना रास्ता माइनिंग एरिया में आ रहा था, इसलिए उसे हटाकर एक वैकल्पिक सड़क बनाने की योजना थी. काम रुकवाकर जब अधिकारी लौट रहे थे, तभी अचानक विवाद शुरू हो गया.

सरपंच के उकसाने पर हमले का आरोप

SECL प्रबंधन का आरोप है कि गांव की महिला सरपंच विमला सिंह के उकसाने पर ग्रामीणों ने अचानक अधिकारी पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि करीब 8 से 10 पुरुष और 3 से 4 महिलाएं मौके पर इकट्ठा हो गईं. आरोप है कि सभी ने मिलकर अधिकारी को घसीटा और उन पर पत्थर और गुलेल से हमला किया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद SECL प्रबंधन की ओर से बिश्रामपुर थाने में लिखित शिकायत दी गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने सरपंच विमला सिंह समेत अन्य आरोपियों पर FIR दर्ज कर ली है. SDOP सूरजपुर अभिषेक पैकरा ने बताया कि बातचीत के दौरान ही ईंट‑पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें सब‑एरिया मैनेजर घायल हुए. घायल अधिकारी का इलाज SECL अस्पताल में जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले में शामिल लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन