13th August 2026

BREAKING NEWS

लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अल-कायदा से जुड़े संगठन AQIS का सामने आया नाम

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और झारखंड वालों को मिलेगा बड़ा फायदा

हिरासत में मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, CBI जांच के साथ पीड़ित परिवार को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ेगा, राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी गुट्टा मांदर की थाप

बोर्ड परीक्षा परिणाम में अंक बढ़ाने का झांसा देने वालों से रहें सावधान, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने किया अलर्ट

Advertisment

ड्यूटी पर लौट रहे SECL अधिकारी की दर्दनाक मौत : सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी

Media Yodha Desk Fri, May 8, 2026

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बांगों थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे-130 में चोटिया के पास दर्दनाक हादसा हुआ. प्रमोशन मिलने के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने  सिंगरौली जा रहे एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी की कार का शिकार हो गई. घटना में उनकी मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण त्यागीको हाल ही में निर्देशक तकनीकी (डीटी) के पद पर प्रमोशन मिला था. वह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कार से सिंगरौली जा रहे थे. इसी दौरान एनएच-130 में चोटिया क्षेत्र के पास उनकी कार आगे चल रही पार्सल वाहने से जा टकराई.

भीषण हादसे में अरुण त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पातल पहुंचाया. जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना के बाद बांगो पुलिस टीम मौके पर पहुंची. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन