20th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

CG Pickup Accident News : पिकअप पलटने से मची चीख-पुकार, इतने लोगों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Media Yodha Desk Mon, Mar 23, 2026

CG Pickup Accident News: छत्तीसगढ़ के बालोद से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। मंगचुआ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल, अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वाहन में सवार करीब 20 लोगों में से 2 महिलाओं की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर सुनते ही स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दरअसल, अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वाहन में सवार करीब 20 लोगों में से 2 महिलाओं की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की खबर सुनते ही स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगचुआ थाना क्षेत्र के ग्रामीण मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन तेज गति और सड़क की खराब स्थिति के कारण अनियंत्रित हो गया और पलट कर सड़क किनारे गिर गया। वाहन में कुल लगभग 20 लोग सवार थे, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

हादसे के समय वाहन में सवार लोग एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। बालोद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की पहचान दो महिलाओं के रूप में हुई है, जिनकी उम्र क्रमशः 35 और 28 साल बताई जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन