20th June 2026

BREAKING NEWS

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

NEET 2026 अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 10 ट्रेनों में लगाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोच

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

RKCH accident update : वैन में गठरी की तरह शव फेंके! सफाईकर्मियों की मौत के बाद रामकृष्ण हॉस्पिटल का शर्मनाक वीडियो वायरल

Media Yodha Desk Wed, Mar 18, 2026

RKCH accident update: राजधानी रायपुर से बेहद दुखद घटना सामने आई है. यहां एक रामकृष्ण हॉस्पिटल के सेप्टिक टैंक में खतरनाक गैस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई. यह हादसा मंगलवार की देर शाम शहर के पचपेड़ी नाका इलाके में हुई. यहां सेप्टिक टैंक की सफाई चल रही थी. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है. एजेंसी के अनुसार, तीन लोग अस्पताल परिसर में स्थित सेप्टिक टैंक की सफाई का काम कर रहे थे. इसी दौरान वे अंदर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आ गए.

शुरुआती जांच में सामने आया है कि टैंक के भीतर ऑक्सीजन की कमी और खतरनाक गैसों की अधिकता के कारण उनका दम घुट गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शवों को बाहर निकालना आसान नहीं था. टैंक के अंदर अत्यधिक खतरनाक गैस होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं. रेस्क्यू टीम ने सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल कर सतर्कता के साथ शवों को बाहर निकाला.

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जहरीली गैस के कारण दम घुटने का लग रहा है. असल वजह क्या रही, इसकी पुष्टि के लिए जांच की जा रही है. साथ ही यह भी जांच चल रही है कि सफाई कार्य के दौरान जरूरी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया या नहीं. स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जानकारों का कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी घातक साबित हो सकती है. ऐसे कार्यों में लगे कामगारों को प्रॉपर ट्रेनिंग के साथ सुरक्षा उपकरण मुहैया कराया जाना बेहद जरूरी होता है.

https://twitter.com/i/status/2034088166257476016

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन