16th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

Retired IPS officer Kamlochan Kashyap : रिटायर्ड IPS कमलोचन कश्यप को OSD की संविदा नियुक्ति, पुलिस मुख्यालय में ली जिम्मेदारी

Media Yodha Desk Fri, Feb 6, 2026

Retired IPS officer Kamlochan Kashyap: छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त IPS कमलोचन कश्यप को संविदा नियुक्ति प्रदान की है. गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर में OSD (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) के पद पर पदस्थ किया गया है.

वे हाल ही में DIG पद से रिटायर हुए थे, जिसके बाद उन्हें शासन ने नई जिम्मेदारी दी है. यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के अंतर्गत की गई है. संविदा सेवा की शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी.

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कमलोचन कश्यप को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की अवधि अथवा आगामी आदेश तक (जो भी पहले हो) संविदा नियुक्ति दी गई है.

देखें आदेश की कॉपी:

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन