22nd June 2026

BREAKING NEWS

बारिश की बजाय गर्मी का कहर! अगले 5 दिनों तक बदला रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

मुंगेली मंडी परिसर में जिला और पुलिस प्रशासन ने किया सामूहिक योगाभ्यास

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निकली जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की शर्तें

त्रिग्रही योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, धन-लाभ के प्रबल योग; जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

छत्तीसगढ़ HC की राज्य सरकार को सख्त फटकार, 6 महीने में नियुक्ति नहीं तो MBBS छात्रों का सर्विस बॉन्ड होगा खत्म

Advertisment

Bilaspur Train Accident : मुर्दाघर में अपनों की तलाश में भटकते परिजन, कई अब भी लापता

Media Yodha Desk Wed, Nov 5, 2025

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर में रेल हादसे में सक्ती की एक छात्रा प्रिया चंद्रा की मौत हो गई है। प्रिया चंद्रा बिलासपुर के GGU में पढ़ाई कर रही थी जो कि BSC फाइनल की छात्रा थी। प्रिया चंद्रा बहेराडीह की रहने वाली थी। बता दें कि बिलासपुर ट्रेन हादसे में कई लोग अभी भी लापता हैं। कई परिजन अस्पताल से लेकर मर्चुरी तक चक्कर काटने को मजबूर हैं। इसी तरह अपनी मां को तलाशती एक बेटी सिम्स अस्पताल पहुंची है। प्रमिला वस्त्रकार 52 साल, जयराम नगर, अकलतरा से बिलासपुर आने के लिए लोकल मेमू ट्रेन से रवाना हुई थी। जिसकी तलाश रही उनकी बेटी अंजनी वस्त्रकार ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल कई शवों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। घायलों और मृतकों को अलग अलग अस्पतालों में रखने से परिजनों को तलाशने में दिक्कतें हो रही हैं। बिलासपुर रेल दुर्घटना में मृत 5 यात्रियों के शव को सिम्स हॉस्पिटल में लाया गया हैं। 5 शवों में से 4 शव की पहचान हो गई है। मर्चुरी में 1 अज्ञात शव की पहचान नहीं हुई है।

1- अर्जुन यादव उम्र 35 वर्ष, पिता लक्ष्मण यादव,देवरीखुर्द, बिलासपुर।

2- मानमती,(मृतक अर्जुन यादव की सास)

3- लवकुश शुक्ला, उम्र 40 वर्ष, पिता रमाकांत शुक्ला, निवासी सक्ती,

4- श्रीमती शीला यादव, (मृतक अर्जुन यादव की पत्नी)

5- अज्ञात

4 शवों की शिनाख्त हुई

वहीं रेल हादसे में मृत 5 यात्रियों के शवों को रेलवे हॉस्पिटल लाया गया है। यहां भी 4 शवों की शिनाख्त हुई है।

1- विद्यासागर, मेमू लोको पायलट

2- शीला यादव, बिलासपुर

3- प्रिया चंदेल, 22 साल, जैजैपुर शक्ति

4- अंकित अग्रवाल,बिल्हा बिलासपुर

5- 50 वर्षीय अज्ञात महिला की पहचान में रेलवे प्रशासन जुटा है।

घटना में घायलों की सूची यहां देखें

घटना में घायलों को त्वरित अनुग्रह सहायता राशि के अग्रिम के रूप में ₹50,000/- प्रत्येक की राशि प्रदान की गई है। वर्तमान में घायलों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा सभी अस्पतालों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है तथा प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति के लिए चिकित्सा, परिवहन एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया है। वरिष्ठ रेल अधिकारी निरंतर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रभावित घायल यात्रियों का विवरण इस प्रकार है :-

1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष

2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष

3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष

4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष

5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष

6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष

7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष

8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष

9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34

10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष

11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष

12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष

13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष

14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष

15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष

16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष

17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष

18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष

19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष

20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन