15th June 2026

BREAKING NEWS

घर में मिला बुजुर्ग दंपति का शव, दो अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी

चलती कार बनी आग का गोला, परिवार के तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान, घटना कैमरे में कैद

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, विरोध में मशीन के आगे लेटी महिला, 7 दुकानें ध्वस्त

10 रुपए की फ्रूटी में निकली छिपकली, पीते ही मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ी, इलाके में हड़कंप

सहकारी बैंक मैनेजर पर घूस मांगने का आरोप, विधवा महिला से 10 हजार रुपये की डिमांड का VIDEO वायरल

Advertisment

CGPSC Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

Media Yodha Desk Sun, May 10, 2026

CGPSC Recruitment 2026: Chhattisgarh Public Service Commission अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2026 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए 13 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं 11 जून को आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 46 पदों के लिए यह भर्ती की जाएगी। आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए एएमआईई सर्टिफिकेट जरूरी है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाणपत्र जरूरी।

सिलेक्शन प्रोसेस

रिटन एग्जाम

इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट

मेडिकल टेस्ट

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2026 लिंक पर क्लिक करें।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

फीस भरकर फॉर्म जमा करें।

इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन