15th June 2026

BREAKING NEWS

घर में मिला बुजुर्ग दंपति का शव, दो अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी

चलती कार बनी आग का गोला, परिवार के तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान, घटना कैमरे में कैद

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, विरोध में मशीन के आगे लेटी महिला, 7 दुकानें ध्वस्त

10 रुपए की फ्रूटी में निकली छिपकली, पीते ही मासूम बच्ची की तबीयत बिगड़ी, इलाके में हड़कंप

सहकारी बैंक मैनेजर पर घूस मांगने का आरोप, विधवा महिला से 10 हजार रुपये की डिमांड का VIDEO वायरल

Advertisment

IPL 2026 : रायपुर में कल भिड़ेंगी RCB और MI, आज प्रैक्टिस सेशन में दिखेगा दम

Media Yodha Desk Sat, May 9, 2026

IPL 2026: राजधानी में आईपीएल का उत्साह चरम पर है। शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली समेत टीम के कई खिलाड़ी रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर विराट की एक झलक पाने बड़ी संख्या में फैंस और विराट आर्मी मौजूद रही, लेकिन टाइट सिक्योरिटी के बीच खिलाड़ी सीधे टीम बस में बैठकर होटल रवाना हो गए। विराट ने फैंस की ओर नहीं देखा। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस ने शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में करीब तीन घंटे अभ्यास किया। जसप्रीत बुमराह ट्रेनर के साथ रनअप, लैंडिंग और फिटनेस मूवमेंट्स पर चर्चा करते दिखे। दीपक चाहर ने पीच क्यूरेटर के साथ विकेट का जायजा लिया, जबकि गेंदबाजी कोच मलिंगा नेट्स पर गेंदबाजों की लाइन-लेंथ और गति पर नजर रखते रहे।

CCTV से होगी स्टेडियम की निगरानी

आईपीएल मैचों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। पूरे स्टेडियम की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग के बाद रायपुर पहुंचने वाले दर्शकों की भीड़ को नियंत्रित करने पर्याप्त वालंटियर तैनात किए जाएं। बेंगलुरु और मुंबई की टीम के कप्तान आज(शनिवार) को अपनी तैयारी को लेकर चर्चा करेंगे। इसके अलावा ये भी देखना होगा की हार्दिक पंड्या 10 मई को होने वाले मैच का हिस्सा होंगे या नहीं, क्योंकि पिछले मैच में भी इंजरी की वजह से नहीं खेल सके थे। जबकि शुक्रवार की प्रैक्टिस में भी वे टीम का हिस्सा नहीं थे।

मैच कल, आरसीबी और मुंबई की टीमें आज फिर करेंगी अभ्यास

01 घंटे तक ट्रेनर के साथ मैदान पर चर्चा करते दिखे जसप्रीत बुमराह, रनअप और फिटनेस ड्रिल पर रहा फोकस।

18 मिनट तक मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने कैचिंग और वार्मअप सेशन किया।

07 विदेशी खिलाड़ियों ने शाम की प्रैक्टिस में हिस्सा लिया, नेट्स पर तेज गेंदबाजों ने बहाया पसीना।

150+ सपोर्ट स्टाफ, सिक्योरिटी और ग्राउंड क्रू मैच तैयारियों में जुटे रहे।

02 अलग नेट्स पर बल्लेबाज और गेंदबाजों की स्पेशल ट्रेनिंग हुई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन