4th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

45 करोड़ के जाली नोटों की डील में 1.13 करोड़ की ठगी, रायपुर का कारोबारी बना शिकार

श्रीलंका में टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

Advertisment

रायपुर एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि : ASQ सर्वे में भारत में दूसरा, दुनिया में 66वीं रैंक हासिल

Media Yodha Desk Thu, Jul 30, 2026

रायपुर : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर ने यात्री सेवा संतुष्टि के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल के एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) सर्वेक्षण की वर्ष 2026-27 की द्वितीय तिमाही (अप्रैल–जून 2026) में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के हवाई अड्डों में द्वितीय स्थान तथा विश्व स्तर पर 66वीं रैंक प्राप्त की है। इस सर्वेक्षण में रायपुर एयरपोर्ट को 4.93 ASQ रेटिंग प्राप्त हुई, जो एएआई के सभी हवाई अड्डों के औसत 4.88 से अधिक है। इस सर्वेक्षण में पुणे एयरपोर्ट ने 4.97 ASQ रेटिंग के साथ भारत में प्रथम स्थान एवं विश्व स्तर पर 57वीं रैंक प्राप्त की, जबकि रायपुर एयरपोर्ट ने 4.93 रेटिंग के साथ भारत में दूसरा स्थान एवं विश्व स्तर पर 66वीं रैंक हासिल की। इसके बाद पटना, वाराणसी, देहरादून, कोलकाता, भुवनेश्वर, गोवा एवं इंदौर एयरपोर्ट क्रमशः अगले स्थानों पर रहे।

एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (ASQ) कार्यक्रम, एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा संचालित विश्व का सर्वाधिक प्रतिष्ठित यात्री संतुष्टि मूल्यांकन कार्यक्रम है। इसमें यात्रियों से सीधे प्राप्त फीडबैक के आधार पर हवाई अड्डों की स्वच्छता, सुरक्षा, चेक-इन प्रक्रिया, प्रतीक्षा समय, कर्मचारियों के व्यवहार, यात्री सुविधाओं, संकेतक व्यवस्था तथा समग्र यात्रा अनुभव का मूल्यांकन किया जाता है।

इस कारण ASQ रैंकिंग को विश्वभर में हवाई अड्डों की सेवा गुणवत्ता का महत्वपूर्ण मानक माना जाता है। रायपुर एयरपोर्ट की यह उपलब्धि एयरपोर्ट पर कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, एयरलाइंस, सीआईएसएफ, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों तथा अन्य हितधारकों के समन्वित प्रयासों एवं यात्रियों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने की निरंतर प्रतिबद्धता का परिणाम है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन