18th April 2026

BREAKING NEWS

हीटवेव के खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अहम निर्देश, अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा

जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

कैबिनेट ने नियमों में किया अहम बदलाव, अवैध रेत उत्खनन पर इतने लाख तक का लगेगा जुर्माना 

सेना के जवान से लाखों की ठगी, बैंक कर्मचारी ने ही लगाया चूना; जानिए क्या है पूरा मामला

अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग का मौका, 4 मई से ट्रेनिंग क्लासेस शुरू; ऐसे करें अप्लाई

Advertisment

CG Weather Alert : कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, बिजली गिरने का भी खतरा

Media Yodha Desk Wed, Apr 8, 2026

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, तत्पश्चात आगामी 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। बारिश के आंकड़ों के अनुसार अमलीपदर में 3 सेमी, दोरनापाल, सुकमा और मुकडेगा में 2-2 सेमी तथा घरघोड़ा और कोंटा में 1-1 सेमी वर्षा हुई।

सिनोप्टिक सिस्टम

  1. ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

  2. गंगा के पश्चिमी बंगाल से ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई द्रोणिका/पवन असांतत्य समुद्र तल से 0.9 किमी के ऊपर बनी हुई है।

आज के लिए चेतावनी

आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही ओलावृष्टि, गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 2 दिनों के बाद भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन