8th August 2026

BREAKING NEWS

कार्यरत शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करना अनिवार्य, नौकरी पर पड़ेगा असर

असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

अब TTE की हर हरकत कैमरे में होगी रिकॉर्ड, रायपुर मंडल के टिकट चेकर्स पहनेंगे बॉडी कैमरा

सिरदर्द और गले की खराश से ऐसे करें बचाव

CG के इस जिले में जल्द दौड़ेंगी 50 AC ई-बसें, रूट तय करने में जनता की होगी भागीदारी

Advertisment

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बीट सिस्टम से संपत्ति संबंधी अपराधों का त्वरित खुलासा, एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशन में सफलता

Media Yodha Desk Sun, Jul 5, 2026

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 01.07.2026 को प्रार्थी मनीष अनंत, निवासी फंदवानीकांपा, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.06.2026 को वह सब्जी खरीदने बाजार गया था। घर लौटने के बाद अगले दिन आलमारी की जांच करने पर उसमें रखी नकदी ₹2,000 एवं 11 नग सोने के लॉकेट गायब मिले। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 209/2026 धारा 332(सी), 305 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की घटना में गांव के ही हेमंत अनंत एवं एक विधि से संघर्षरत् बालक की संलिप्तता है। सूचना के आधार पर विधि से संघर्षरत् बालक से उसके पिता की उपस्थिति में पूछताछ की गई। उसने बताया कि उसने अपने पारिवारिक चाचा के घर की आलमारी से चाबी निकालकर लॉकर में रखे ₹2,000 नकद एवं 11 नग सोने के लॉकेट चोरी किए तथा सोने के लॉकेट आरोपी हेमंत अनंत के पास रखवा दिए। उसकी निशानदेही पर नकदी ₹2,000 बरामद की गई।

इसके बाद आरोपी हेमंत अनंत पिता जगजीवन अनंत, उम्र 27 वर्ष, निवासी फंदवानीकांपा, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, आरोपी ने चोरी के सोने के लॉकेट अपने पास रखना स्वीकार कर पेश करने पर 11 नग सोने के लॉकेट बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। प्रकरण में आरोपी का अपराध धारा 317(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत पाए जाने पर उक्त धारा जोड़ी जाकर आरोपी हेमंत अनंत को दिनांक 03.07.2026 को 15:20 बजे विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 04.07.2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। वहीं विधि से संघर्षरत् बालक को पृथक से माननीय किशोर न्यायालय, मुंगेली के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेषण गृह दाखिल किया गया।

मुंगेली पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी,थाना सिटी कोतवाली मुंगेली), उप निरी. पारख साहू, प्र.आर. राजेश बंजारे, अरुण साहू, अजय चंद्राकर, योगेश यादव, विकास ठाकुर, मनोज टंडन, चंद्रसेन की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन