15th August 2026

BREAKING NEWS

धन लाभ से लेकर करियर तक कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

Advertisment

Private Bank Scam : सेना के जवान से लाखों की ठगी, बैंक कर्मचारी ने ही लगाया चूना; जानिए क्या है पूरा मामला

Media Yodha Desk Fri, Apr 17, 2026

Private Bank Scam: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आर्मी जवान के साथ ठगी का मामला सामने आया है. अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम ओडारसकरी निवासी जवान गुंडरदेही स्थित एक निजी बैंक में 2 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन करने पहुंचा था. आरोप है कि बैंक में पदस्थ कर्मचारी रेखराम साहू ने हेरफेर करते हुए 2 लाख की जगह 17 लाख रुपये का लोन सैंक्शन करवा दिया.

जैसे ही जवान के खाते में लोन की राशि आई, आरोपी ने किसी अन्य खाते में 15 लाख 50 हजार ट्रांसफर करवा लिए. जवान की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में है. बैंक से लोन की किस्त जमा करने के लिए दबाव आया तब जाकर ऑर्मी जवान को पता चला कि उन्होंने 2 लाख का लोन लेने आवेदन किया है. लेकिन उनके नाम से 17 लाख का लोन निकाल लिया गया है. ठगी होने की जानकारी पर ऑर्मी जवान ने गुंडरदेही थाने पहुंचकर शिकायत दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

गुंडरदेही टीआई नवीन बोरकर ने बताया कि आर्मी जवान के साथ ठगी का मामला संज्ञान में आया है. प्राइवेट बैंक के रेखराम साहू के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन