13th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज : प्री-मानसून बारिश से तापमान में गिरावट, 3 दिन के भीतर मानसून की दस्तक संभव

Media Yodha Desk Tue, Jun 9, 2026

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार देर रात तेज बारिश हुई, जिसने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी. मौसम विभाग ने इसे प्री-मानसून की बारिश बताया है. अलगे 3 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तक दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की संभावना है. इसके लिए परिस्थियां अनुकूल बनी हुई है. अलगे 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई मुख्य बदलाव के आसार नहीं हैं. प्रदेश के कुछ इलाकों में मंगलवार को हल्की से माध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गरजने और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. 11 जून से यह गतिविधि बढ़ सकती है. 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई. बस्तर जिले के तोकापाल में 1 सेमी पानी गिरा. राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान अंबिकापुर 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैली ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बनी हुई है. एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तरपूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है. 

राजधानी रायपुर में मंगलवार को सोमवार की तरह सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने हालांकि शहर में आज बारिश को लेकर चेतावनी तो नहीं दी है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन