8th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

CG NEWS : प्रधान पाठक ने बच्चों से कराई मजदूरी, शिक्षा विभाग ने थमाया शोकॉज नोटिस

Media Yodha Desk Thu, Aug 21, 2025

जांजगीर-चांपा : जिले के बम्हनीडीह ब्लॉक में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला डभराखुर्द में बच्चों से मजदूरी कराए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल के प्रधान पाठक पीतांबर कुर्रे बच्चों से रेत, गिट्टी और सीमेंट मिलवाने का काम करवा रहे हैं। बच्चों से पढ़ाई की जगह भारी कार्य करवाते हुए यह दृश्य सामने आने के बाद इलाके में गुस्सा और आक्रोश फैल गया।

इस मामले को जिले के कलेक्टर ने गंभीरता से लिया और जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज ने प्रधान पाठक पीतांबर कुर्रे के खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी किया है। नोटिस के जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, बच्चों से मजदूरी कराने वाले प्रधान पाठक पर अभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन