22nd August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

Chhattisgarh : पूर्व सरपंच की दबंगई पर चला पुलिस का डंडा, थाने में उतारा गुरूर

Media Yodha Desk Mon, Sep 15, 2025

बिलासपुर: वाहन चेकिंग के दौरान पूर्व सरपंच व उसका साथी पुलिसकर्मियों से उलझ गया। इस दौरान दोनों मिलकर पुलिस जवानों को धौंस दिखाते हुए हंगामा मचाने लगे। इससे नाराज पुलिसकमियों ने थाने ले जाकर उनकी जमकर पिटाई की, जिसके बाद उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर शनिवार की रात पाइंट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान तारबाहर क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग में पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। तभी लिंगियाडीह का पूर्व सरपंच अनिल राठौर अपने साथी प्रतीक तिवारी के साथ वहां से गुजर रहा था। जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की। इससे नाराज होकर पूर्व सरपंच जवानों से हुज्जतबाजी करने लगा।

इस पर जवानों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, शराब के नशे में दोनों कार से उतर गए। फिर पुलिस जवानों से धक्कामुक्की करते हुए झूमाझटकी करने लगे। उनकी हरकतों को देखकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों को थाने ले गए। जहां, पूर्व सरपंच अपनी पहुंच का धौंस दिखाते हुए पुलिसकर्मियों को देख लेने की धमकी देने लगा। इससे नाराज पुलिसकर्मियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। रविवार को दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन