23rd August 2026

BREAKING NEWS

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, करियर-धन और प्रेम जीवन में क्या होगा खास

ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई, साइबर सेल और चिल्फी पुलिस ने शराब कोचियों पर कसा शिकंजा

चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, शातिर तरीके से वारदात को दिया अंजाम

शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

व्यूज़-लाइक्स नहीं, ट्रॉफी है लक्ष्य! टेस्ट टीम की आलोचना पर गौतम गंभीर का करारा जवाब

Advertisment

बीजापुर : गंगालूर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो जवान घायल, रायपुर एयरलिफ्ट

Media Yodha Desk Tue, Aug 12, 2025

बीजापुर- जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो जवान जख्मी हो गए हैं, जिन्हें एयर लिफ्ट कर रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस अफसरों ने बताया कि दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। नक्सलियों को भी नुकसान होने की संभावना है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 11 अगस्त (सोमवार) को जवानों को सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। वहीं आज सुबह जब जवान जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों के गोलियों का जवाब दिया। हालांकि, दोनों तरफ से हुई इस गोलाबारी में 2 जवान घायल जो गए है। जिन्हें साथियों ने मौके से बाहर निकाला। बीजापुर में प्राथमिक उपचार करने के बाद एयर लिफ्ट कर दोनों को रायपुर रेफर किया गया है। फोर्स अब भी मौके पर ही मौजूद है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। अफसरों का दावा है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन