21st August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

Sukma Naxal Encounter : घने जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दोनों ओर से हो रही फायरिंग

Media Yodha Desk Thu, Sep 18, 2025

Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पश्चिमी क्षेत्र के घने जंगल और पहाड़ी इलाकों में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन जारी होने के कारण मुठभेड़ स्थल, जवानों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी फिलहाल साझा नहीं की जा रही है. सुरक्षाबलों की सुरक्षा को देखते हुए यह एहतियात बरता जा रहा है.

विस्तृत जानकारी बाद में

सुकमा पुलिस ने कहा है कि ऑपरेशन पूर्ण होने के बाद मुठभेड़ से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी. अभी सुरक्षाबलों का अभियान जारी है और इलाके में सघन सर्चिंग की जा रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन