23rd August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अफसर-कर्मचारियों को मिलेगी ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की खास ट्रेनिंग

करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाह पर भड़कीं ननद सबा अली खान, बोलीं- ‘जियो और जीने दो’

4 साल से छोटे बच्चों को न दें सर्दी-जुकाम की ये दवा, सरकार ने बताया असुरक्षित

घर बैठे बदलें आधार कार्ड का पता, जानें पूरी प्रक्रिया और डिटेल्स चेक करने का तरीका

राशन कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, अब घर बैठे मोबाइल से होगा आवेदन से लेकर संशोधन तक का काम

Advertisment

Chhattisgarh : पुलिस आरक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फांसी पर लटका मिला शव

Media Yodha Desk Sat, Aug 9, 2025

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी- जिले में जिला पुलिस बल के आरक्षक ने आत्महत्या कर ली. आरक्षक का नाम नरेश सलामे है, जो अंबागढ़ पुलिस थाने में पदस्थ था. अंबागढ़ चौकी एसडीओपी राजेश्वर दीवान ने उक्ताशय की पुष्टि की है.

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक नरेश सलामे ने थाना परिसर के बाहर स्थित अपने क्वाटर में बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक अपने तीन बच्चे और पत्नी के साथ सरकारी क्वाटर में रहता था. शनिवार सुबह जवान की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को नीचे उतारकर बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है. फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने मामला दर्ज जांच में जुटी गई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन