13th June 2026

BREAKING NEWS

अब दिन की शुरुआत राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से, अंत में गूंजेगा राजगीत

छत्तीसगढ़ की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका, धुएं से इलाके में अफरा-तफरी

नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी! झारखंड की 16 युवतियां कर्नाटक भेजी जा रही थीं, 20 लोग रेस्क्यू

अब नहीं लगाने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर! 24 शहरी सेवाएं लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे थाना सिटी कोतवाली द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करन

Advertisment

: 27वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 7 स्वर्ण पदक

admin Fri, Oct 18, 2024

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में चल रही 27वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने मैराथन, तैराकी और एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाए रखा। नोडल अधिकारी शालिनी रैना ने बताया कि गुरुवार को हुई प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की सुशीला पैकरा ने 400 मीटर वॉक महिला ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ के अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। 1500 मीटर दौड़ पुरुष वेटरन कैटेगरी में सुखनंदन लाल ध्रुव, 21 किलोमीटर मैराथन महिला ओपन कैटेगरी में भारती साहू, महिला वेटरन कैटेगरी में सातोविषा समाजदार, पुरुषों की हाई जम्प में सत्यजीत भट्ट, 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में मनीराम अडिले और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक तैराकी में निखिल खलखो ने प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। इसके अलावा, अन्य राज्यों के खिलाड़ियों ने भी अपनी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ पुरुष सीनियर वेटरन कैटेगरी में केरल के जय कुमार, 5000 मीटर दौड़ पुरुष सीनियर वेटरन कैटेगरी में तमिलनाडु के उथाया कुमार और 10,000 मीटर वॉक पुरुष वेटरन कैटेगरी में केरल के साबू एम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

शालिनी रैना ने बताया कि नवा रायपुर में आयोजित मैराथन में महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के लिए बुधवार को कोटा स्टेडियम में महिला प्रतिभागियों का मेडिकल चेकअप भी कराया गया, ताकि केवल वही प्रतिभागी हिस्सा लें जिनकी फिटनेस बेहतर पाई गई। गुरुवार सुबह आयोजित मैराथन में इन महिला खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इस भव्य आयोजन का उद्घाटन 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया था। खिलाड़ियों में इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है। देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी पूरे जोश और जुनून के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ ने ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में 11 बार ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर इस चैंपियनशिप खिताब को जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। छत्तीसगढ़ की खेल उपलब्धियां

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने न केवल स्वर्ण पदक जीते, बल्कि अपने अद्वितीय प्रदर्शन से राज्य की खेल क्षमता को और मजबूती दी है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए एक और मील का पत्थर साबित हो रहा है, जहां खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और उत्साह देखते ही बनता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन