9th August 2026

BREAKING NEWS

बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

अगस्त में 4 दिन बंद रहेंगे स्कूल, छत्तीसगढ़ के बैंक भी रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

MBBS-BDS में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Advertisment

No Helmet No Fuel : रायपुर में भी बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, 1 दिन बाद लागू हो जाएंगे नियम

Media Yodha Desk Sat, Aug 30, 2025

रायपुर : सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और सड़क सुरक्षा के नियमों को लागू करने अब शासन-प्रशासन के साथ पेट्रोल पम्प एसोसिएशन ने कमर कस ली है। बिना हेलमेट पहने बाइक में फर्राटे भरने वालों को शायद यह नया नियम रास ना आये, लेकिन इससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले जनधन के नुकसान को कम किये जाने का दावा किया जा रहा है।

दरअसल सितम्बर महीने के पहले दिन से ही बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को पेट्रोल पम्पो में पेट्रोल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। पेट्रोल के लिए उन्हें हेलमेट अनिवार्य कर दिया जाएगा। यह फैसला पेट्रोल पम्प एसोसिएशन द्वारा लिया गया है। इसे सख्ती से लागू कराये जाने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी।

बताया जा रहा है कि, पेट्रोल पम्पो पर बोर्ड भी लगाए जायेंगे आम बाइक सवारों को इस नए नियम के प्रति आगाह किया जाएगा। वही अगर किसी भी मोटरसाइकिल सवार ने पम्प कर्मियों के साथ विवाद किया या बिना हेलमेट पेट्रोल की मांग तो ऐसे चालकों से पुलिस सख्ती से निबटेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की एसोसिएशन का यह फैसला किस तरह से लागू हो पाता है और पेट्रोल पम्पो को आम वाहन चालकों का कितना सहयोग मिल पाता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन