17th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

अमित बघेल को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा : मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने की मिली अनुमति

Media Yodha Desk Fri, Dec 5, 2025

रायपुर : अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के ईष्ट देव के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को कोर्ट ने 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

कोर्ट से ही पुलिस अमित बघेल को उसके पैतृक गांव ले जाएगी, जहां वे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. थाने में सरेंडर करने के बाद पुलिस ने अमित बघेल को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जेनिफर लकड़ा की कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने 3 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया. इसके साथ अब तीन दिनों तक पुलिस पूछताछ कर पाएगी.

ईष्ट देव पर की थी टिप्पणियां

बता दें कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 27 अक्टूबर को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने अग्रवाल समाज के ईष्ट देव अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन