22nd August 2026

BREAKING NEWS

ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई, साइबर सेल और चिल्फी पुलिस ने शराब कोचियों पर कसा शिकंजा

चोरों ने लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, शातिर तरीके से वारदात को दिया अंजाम

शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

व्यूज़-लाइक्स नहीं, ट्रॉफी है लक्ष्य! टेस्ट टीम की आलोचना पर गौतम गंभीर का करारा जवाब

कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Advertisment

CG News : पंडो बहुल गांव में डायरिया का प्रकोप, महिला की मौत से दहशत

Media Yodha Desk Fri, Aug 22, 2025

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में स्थित पंडो बहुल बेबदी गांव में डायरिया फैल गया है. उल्टी-दस्त से एक पंडो जनजाति की महिला की मौत हो गई है, वहीं चार अन्य ग्रामीणों को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

बताया जा रहा है कि गांव में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, जिसकी वजह से क्षेत्र में डायरिया फैलने के मामले सामने आते रहते हैं. महिला की मौत और ग्रामीण के गंभीर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है. इसके साथ ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है.

प्रभावितों के लिए लगाया जा रहा कैंप

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बसंत सिंह ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है. मैं स्वयं प्रभावित गांवों में जा रहा हूं. स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कैंप भी लगाया जाएगा. वहीं गंभीर रूप से प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन