13th August 2026

BREAKING NEWS

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी कांड के 3 आरोपी पकड़ाए

हत्या के प्रयास के 4 आरोपी गिरफ्तार

नवा रायपुर मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा CM हाउस

ट्रंप का बड़ा खुलासा- “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

Advertisment

ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता : पथरिया पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व शोषण करने वाले आरोपी को दबोचा

Media Yodha Desk Sun, May 17, 2026

दिनॉक 10/11.04.2026 की रात्रि मे प्रार्थिया अपने परिवार के साथ खाना खाकर आकर कर रही थी कि सुबह घर मे देखने पर इसकी नाबालिग पुत्री नही होने से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना पथरिया मे अपराध क्रमांक 85/2026 धारा 137(2) बीएनएस अपराध पंजीबद्व कर विवचेना पतासाजी मे लिया गया।

मुंगेली - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री भोजराज पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका संबंधी होने से त्वरित दस्तायाबी कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा व उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन मे थाना पथरिया पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अपृहता/पीड़ित बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 16.05.2026 को मुखबीर एवं तकनीकी सहायता से पुलिस टीम रायपुर भेजकर अपृहत नाबालिग बालिका को संदेही आरोपी हिमेश घृतलहरे निवासी पीपरलोड थाना सरगांव के कब्जे से बरामद कर पीड़िता का कथन कराया गया जो आरोपी हिमेश घृतलहरे के द्वारा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करना बतायी, पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कर पीड़िता को सकुशल परिजनों को सौंपा गया, प्रकरण मे धारा 87,64(1) बीएनएस 4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी हिमेश घृतलहरे से पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे गिरिजा शंकर यादव थाना प्रभारी पथरिया, सउनि नरेश साहू, आर.राकेश बंजारे,हलीश गेदले का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन