16th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

CG में हादसा : घर के बाहर खुली टंकी बनी काल, 3 साल की बच्ची की डूबने से मौत

Media Yodha Desk Sun, Nov 23, 2025

बिलासपुर : शहर के कोटा इलाके में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 3 साल की मासूम बच्ची की खुली पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद कोटा पुलिस ने पंचनामा कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची दोपहर के समय घर के आंगन के पास खेल रही थी। इसी दौरान वह वहां रखी खुली पानी की टंकी के पास पहुंच गई और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण टंकी में गिर गई। कुछ ही मिनटों में यह मासूम की जिंदगी छीन लेने वाला हादसा साबित हुआ। जब तक परिजनों ने बच्ची को पानी से बाहर निकाला, उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिवार के सदस्य उसे दौड़ते हुए कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के भेजा। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हादसा पूरी तरह से आकस्मिक था।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन