19th April 2026

BREAKING NEWS

वेदांता पावर प्लांट बॉयलर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23, 12 घायल अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ में जबरन और प्रलोभन से धर्मांतरण पर सख्त कानून लागू, राजपत्र में अधिसूचना जारी; जानिए नियम

आशा भोसले की आवाज से गूंजा छत्तीसगढ़ सिनेमा, फिल्म ‘भक्त मां कर्मा’ में पहली बार गाया भगवान जगन्नाथ का भक्ति गीत

बीच सड़क पर युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाई, मौके पर मचा हड़कंप

ACB-EOW का शिकंजा कसा, निलंबित IAS समीर विश्नोई की बेनामी संपत्ति जब्त, कई जमीनें सीज

Advertisment

: छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल: सीएम विष्णुदेव साय ने पेश किया विकास का रिपोर्ट कार्ड

admin Thu, Dec 12, 2024

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी उपलब्धियों और विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस मौके पर सीएम ने "विष्णु की पाती" का विमोचन करते हुए किसानों, महिलाओं और हितग्राहियों के लिए अपने संदेश साझा किए। उन्होंने इसे "विश्वास का साल" करार देते हुए राज्य के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया।

मुख्य उपलब्धियां

कृषि और ग्रामीण विकास

  • धान की कीमत: किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान दिया जा रहा है।
  • बोनस का भुगतान: 14 लाख किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया।
  • तेंदूपत्ता की कीमत में वृद्धि: बस्तर और सरगुजा संभाग के आदिवासियों को फायदा।

महिला सशक्तिकरण

  • महतारी वंदन योजना: महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता।
  • 18 लाख आवास: पीएम आवास योजना के तहत मंजूरी और गृह प्रवेश का आयोजन।

शिक्षा और रोजगार

  • नई शिक्षा नीति लागू: रोजगारपरक शिक्षा पर जोर।
  • नालंदा परिसरों का निर्माण: रायपुर मॉडल पर 13 नए परिसरों की शुरुआत।
  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC): रिजल्ट जारी, दोषियों की जांच सीबीआई के हवाले।

इन्फ्रास्ट्रक्चर और परिवहन

  • हवाई सुविधा: अंबिकापुर हवाई अड्डे का उद्घाटन। जल्द ही फ्लाइट सेवा शुरू होगी।
  • सड़क और रेल: 31,000 करोड़ की सड़कों का विकास और नई रेल लाइन की स्वीकृति।

जनजाति समाज और पर्यटन

  • आदिवासी विकास: आदिवासी परिवारों को ₹5000 सालाना सहायता।
  • पर्यटन कॉरिडोर: बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा, जशपुर का मधेश्वर पहाड़ और रामलला दर्शन योजना पर काम।

नक्सल उन्मूलन और सुरक्षा

  • मुठभेड़ में नक्सलियों का खात्मा: 213 नक्सली मारे गए, 1750 ने आत्मसमर्पण किया।
  • सुरक्षा कैंप: एक साल में 37 नए कैंप स्थापित।
  • विकास कार्य: 96 से अधिक गांवों में विकास योजनाएं लागू।

आर्थिक और औद्योगिक प्रगति

  • नई औद्योगिक नीति: युवाओं, महिलाओं, और तृतीय लिंग समुदाय के लिए विशेष प्रावधान।
  • डबल इंजन सरकार: छत्तीसगढ़ की जीडीपी को 2028 तक ₹10 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य।

खेल और संस्कृति

  • बस्तर ओलंपिक: युवाओं को मुख्यधारा में जोड़ने की पहल। 1.65 लाख लोगों का पंजीयन, समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

भविष्य की योजनाएं

  • रजत जयंती वर्ष: 1 नवंबर 2025 से राज्य रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करेगा।
  • पर्यावरण और पर्यटन: गांवों और प्राकृतिक स्थलों के विकास पर जोर।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, "हमारी सरकार ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया है। विकास के सभी आयामों पर ध्यान दिया गया है, और यह सफर निरंतर जारी रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन