25th April 2026

BREAKING NEWS

आरक्षक की कथित दूसरी पत्नी का हमला, पहली पत्नी और बच्चे पर चाकू से वार, दो की मौत

ईरान का बड़ा दावा - “हमने अभी तक अपनी मिसाइल क्षमता का बड़ा हिस्सा इस्तेमाल ही नहीं किया”, इजरायल-अमेरिका में हलचल

श्रीसंत का फिर फूटा गुस्सा हरभजन सिंह पर, 'थप्पड़ कांड' को लेकर बड़ा दावा, बोले– कमाए 1 करोड़ रुपये

नक्सलवाद को बड़ा झटका, 47 माओवादी आज हथियार डालकर करेंगे आत्मसमर्पण

CBSE निजी स्कूलों में अब केवल NCERT किताबें अनिवार्य, निजी प्रकाशकों पर लगेगा ब्रेक

Advertisment

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा तय : 4 अक्टूबर को लाल बाग मैदान में आम सभा करेंगे संबोधन

Media Yodha Desk Sat, Sep 27, 2025

बस्तर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 4 अक्टूबर को बस्तर दौरा लगभग तय माना जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने जगदलपुर के लाल बाग मैदान में तैयारी शुरू कर दी है। अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगे। साथ ही वे लाल बाग मैदान में भी आम सभा को संबोधित करेंगे।

दरअसल, बस्तर सांसद और दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप समेत अन्य सदस्यों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दशहरा में शामिल होने न्योता दिया था। शाह ने इस पर्व में आने की हामी भरी थी। अब प्रशासन भी तैयारियों में जुट चुका है। हालांकि, बस्तर में शाह का और कौन-कौन सा कार्यक्रम होगा ये अभी स्पष्ट नहीं है।

लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों और सरेंडर्ड नक्सलियों से मिल सकते हैं। अंदरूनी इलाके के कुछ ग्रामीणों से भी मुलाकात कर सकते हैं। शाह के अलावा छत्तीसगढ़ के CM समेत कई मंत्री, विधायक और सांसद भी बस्तर दशहरा में शामिल हो सकते हैं। अमित शाह ने 'एक्स' पर लिखा नक्सलवाद से मुक्त और शांति की ओर अग्रसर बस्तर अपने पर्व-त्योहार धूम-धाम से मना रहा है। आदिवासी संस्कृति और विरासत का प्रमाण 75 दिनों तक मनाया जाने वाला बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में आने का निमंत्रण मिला है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन