16th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

CG Weather Update : न आंधी न बारिश - छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा शांत, जानें हफ्तेभर का हाल

Media Yodha Desk Fri, Feb 20, 2026

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आगामी सात दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे ठंड और गर्मी दोनों से फिलहाल राहत रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान दुर्ग में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आज का मौसम पूर्वानुमान

वर्तमान में प्रदेश में कोई सक्रिय मौसमी तंत्र प्रभावी नहीं है। आज के लिए जारी पूर्वानुमान में भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। मौसम को लेकर किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। आगामी दो दिनों के बाद भी मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

वहीं राजधानी रायपुर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 20 फरवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन