21st June 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ HC की राज्य सरकार को सख्त फटकार, 6 महीने में नियुक्ति नहीं तो MBBS छात्रों का सर्विस बॉन्ड होगा खत्म

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी, कांग्रेस जिलाध्यक्षों संग करेंगे अहम बैठक

स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने की लंबित अपराधों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

सेंट्रल जेल में बंद आरोपी भी देगा परीक्षा, स्पेशल टीम पहुंची सेंटर

Advertisment

CG Weather Update : दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ सकता है रात का तापमान, मौसम में बदलाव की चेतावनी

Media Yodha Desk Fri, Feb 13, 2026

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम करवट ले रहा है. कड़ाके की ठंड का असर कम होने के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. शहरी इलाकों में दिन का तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच रहा है. शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

आज और 16 फरवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक के आसार हैं. वहीं लगातार न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान जगदलपुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर 09.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इस दौरान कहीं भी वर्षा नहीं हुई. मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि  लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ 13 फरवरी और 16 फरवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. वहीं 13 और 14 फरवरी को न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इसके बाद न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि संभावित है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने के संकेत हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. यानी दिन के वक्त गर्मी और रात को ठंड का अहसास बरकार रहेगा. 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन