14th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

CG News : प्रदेश में नया कर्मचारी चयन मंडल गठित, व्यापम का विलय, ये वरिष्ठ IAS अधिकारी बनीं पहली अध्यक्ष

Media Yodha Desk Tue, May 5, 2026

रायपुर : राज्य शासन ने “छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल” के गठन का आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार “छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल” का विलय अब छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल में कर दिया गया है। राज्य शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की वरिष्ठ अधिकारी रेणु जी. पिल्ले (1991 बैच) को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की अध्यक्ष हैं और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं। आदेश में बताया गया है कि नई जिम्मेदारी के साथ-साथ रेणु जी. पिल्ले माध्यमिक शिक्षा मंडल के अतिरिक्त प्रभार में भी यथावत बनी रहेंगी।

कौन है आईएएस अधिकारी रेणु जी पिल्ले ?

छत्तीसगढ़ कैडर की 1991 बैच की आईएएस अधिकारी रेणु जी पिल्ले छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त रेणु अपने कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं। अंग्रेजी और तेलुगु में निपुण हैं। इनकी काम के प्रति निष्ठा और समर्पण उनके वर्तमान पद के लिए महत्वपूर्ण योगदान देती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन