12th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय राशन दुकान में चोरी का पर्दाफाश, 200 कट्टी चावल और 16 कट्टी शक्कर बरामद

भारतीय बॉक्सर ने PM मोदी को सुनाया वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का किस्सा

PM मोदी समेत नेताओं ने लहराया तिरंगा

शटर तोड़कर दुकान में घुसे नकाबपोश, नकदी लेकर हुए रफूचक्कर... CCTV में कैद हुई पूरी घटना

NIA कोर्ट में अंतिम बहस शुरू, आज बचाव पक्ष रखेगा अपनी दलील

Advertisment

वित्त मंत्री चौधरी ने दी जानकारी : CG में रजिस्ट्री के आधुनिकीकरण के लिए नई योजना तैयार

Media Yodha Desk Tue, Sep 30, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ में जमीन की रजिस्ट्री के 10 नए कार्यालय शुरू हो रहे हैं. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रजिस्ट्री में नई क्रांति के रूप में सामने आ रही है. इसमें अच्छी सुविधा, फ्री वाई-फाई, बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी. इसका पहला सेंटर नया रायपुर में खुलने जा रहा है, आने वाले समय में इसकी संख्या और भी बढ़ाई जाएगी.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि भारत सरकार के मॉडल के अनुरूप पंजीयन कार्यालय बनेंगे. नवा रायपुर में स्मार्ट पंजीयन कार्यालय का आज शुभारंभ हो रहा है. पासपोर्ट दफ्तर की तर्ज पर जमीन रजिस्ट्री के लिए रिफॉर्म किया जाएगा. सरकारी रजिस्ट्री कार्यालय के साथ स्मार्ट कार्यालय भी चलेगा. पीपीपी बेस मॉडल के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्री होगी.

15 से 20 मिनट में पूरी होगी रजिस्ट्री

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि जो पंजीयन शुल्क साधारण रजिस्ट्री कार्यालय में लिया जाता है, उतना ही इसमें भी लिया जाएगा. पंजीयन के लिए कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा. 15 से 20 मिनिट में रजिस्ट्री पूरी होगी. वहीं सीजीपीएससी गड़बड़ी पर ओपी चौधरी ने कहा कि दोषियों को जेल भेजा जा रहा है. युवाओं को न्याय मिल रहा है. मोदी की गारंटी में सीबीआई जांच का वादा था, वो हमसे हमारी सरकार ने निभाया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन