28th April 2026

BREAKING NEWS

एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर फरार स्थायी वारंटी आरोपी गिरफ्तार

गुटखा लाने के बहाने अकाउंटेंट को कार से उतारकर ड्राइवर फरार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

परिवार ने कहा- पंडवानी सम्राज्ञी पूरी तरह हैं स्वस्थ

‘न्यूड पार्टी’ विवाद के बाद अब ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ की चर्चा, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हंगामा

सांसद भोजराम नाग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, निर्वाचन रद्द करने की याचिका खारिज

Advertisment

Chhattisgarh : कांगेर घाटी में नई उपलब्धि, ग्रीन गुफा की खोज… 200 मीटर तक पहुंची टीम

Media Yodha Desk Sun, Oct 26, 2025

जगदलपुर : कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पहले से ही 11 गुफाओं का समूह मौजूद है, जिनमें से केवल तीन गुफाएं कुटुमसर, कैलाश और दंडक को पर्यटकों के लिए खोला गया है। ग्रीन गुफा जो हाल ही में खोजी गई है, वन विभाग की टीम के लिए एक नई उपलब्धि है। इस गुफा के अंदर 200 मीटर तक पहुंचने के बाद, पानी के जमा होने के कारण टीम को आगे बढ़ने में रुकावट का सामना करना पड़ा।

गुफा की संरचना कुटुमसर गुफा से मिलती-जुलती है, जिसकी छत 60 से 80 फीट ऊंची है। गुफा के भीतर चूना पत्थर से बने विशाल स्टैलेक्टाइट्स और स्टैलेग्माइट्स चट्टाने मौजूद हैं, जो इसे एक प्राकृतिक चमत्कार बनाते हैं।

ग्रीन गुफा में चूना पत्थर की संरचनाएं मौजूद है, जिन्हें स्टैलेक्टाइट्स और स्टैलेग्माइट्स कहते है। स्टैलेक्टाइट्स गुफा की छत से लटकते हैं और कैल्शियम काबोनेंट युक्त पानी के टपकने से बनते हैं। दूसरी ओर, स्टैलेग्माइट्स जमीन पर खनिजों से युक्त पानी की बूंदों के जमा होने से बनते हैं। ये संरचनाएं चूना पत्थर से बनी होती हैं। ये संरचनाएं बेहद नाजुक होती हैं और मानवीय गतिविधियों से आसानी से क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन