9th August 2026

BREAKING NEWS

सोमवार से बदलेगी सुनवाई की व्यवस्था, जानिए किस बेंच में कौन से केस होंगे लिस्ट

16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर बुकिंग में आ सकती है परेशानी

पुलिस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश पर लगाई रोक, शासन से मांगा जवाब

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ नया सिस्टम, इन जिलों में बारिश से बदला मौसम; राजधानी समेत कई जगहों पर तापमान में गिरावट

आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ; मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल

Advertisment

Nagpur Factory Blast : नागपुर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन... रायपुर पहुंची पुलिस, SBL एनर्जी के CEO और निदेशक की तलाश तेज

Media Yodha Desk Tue, Jun 30, 2026

Nagpur Factory Blast: नागपुर स्थित विस्फोटक निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट मामले में फरार चल रहे एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के अधिकारियों की तलाश तेज हो गई है। इसी सिलसिले में नागपुर पुलिस की विशेष टीम सोमवार को रायपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि, दोनों आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से गायब मिले। पुलिस के निशाने पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आलोक संपत सिंह चौधरी और उनके भाई संजय संपत सिंह चौधरी हैं। दोनों के खिलाफ नागपुर के कलमेश्वर थाने में फैक्ट्री विस्फोट मामले में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज है। जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों की गिरफ्तारी के लिए पहले ही स्थायी वारंट और लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक, नागपुर पुलिस ने रायपुर में देवेंद्र नगर स्थित उनके निवास और फाफाडीह क्षेत्र में स्थित कंपनी के कॉर्पोरेट कार्यालय में दबिश दी, लेकिन दोनों आरोपी नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 1 मार्च 2026 को नागपुर के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी के डेटोनेटर निर्माण संयंत्र में हुए भीषण विस्फोट में 23 कर्मचारियों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, साक्ष्य छिपाने सहित अन्य गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया था।

 इसी बीच कंपनी एक अन्य अंतरराष्ट्रीय मामले को लेकर भी चर्चा में है। हाल ही में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने सूडान में हथियारों से जुड़े कथित लेन-देन के आरोपों के आधार पर एसबीएल एनर्जी लिमिटेड और उसके सीईओ पर प्रतिबंध लगाए हैं। आरोप है कि कंपनी के माध्यम से विस्फोटक सामग्री की अवैध आपूर्ति की गई थी। हालांकि, इन आरोपों की जांच संबंधित एजेंसियों के स्तर पर जारी है। रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि नागपुर पुलिस की टीम न्यायालय से जारी स्थायी वारंट की तामील के लिए शहर आई थी। फिलहाल दोनों आरोपियों की तलाश जारी है और उनके संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन