10th August 2026

BREAKING NEWS

बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आएंगे छत्तीसगढ़, 2 सितंबर को रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Advertisment

Mungeli News : मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने की लंबित अपराधों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

Media Yodha Desk Sun, Jun 21, 2026

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 20.06.2026 दिन शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित संवाद कक्ष में जिले की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महिला एवं गुमशुदा बालक-बालिकाओं से संबंधित अपराधों, गंभीर अपराध जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, संपत्ति संबंधी अपराध (चोरी, नकबजनी, झपटमारी) एवं पूर्व लंचित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा थारा 173 (8) जा. फी. (वर्तमान 193 बीएनएसएस) के अंतर्गत लंबित प्रकरणों, लंबित मर्ग प्रकरणों का शीघ्र वैधानिक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही थानों में प्राप्त शिकायतों को 07 दिवस के भीतर तथा पूर्व लंबित शिकायतों को 15 दिवस के भीतर निराकरण करने, थाना परिसर एवं मालखाना की साफ-सफाई तथा अभिलेखों को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए। जिले के समस्त पर्यवेक्षण अधिकारियों को अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, नियमित भ्रमण करने तथा लंबित प्रकरणों की निरंतर समीक्षा कर निर्धारित समयावधि में निराकरण कराने के निर्देश दिए गए।

गुमशुदा बालक-बालिकाओं की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे "ऑपरेशन मुस्कान" की समीक्षा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने कार्य में और अधिक तेजी लाने, बरामद बच्चों को सकुशल परिजनों को सौंपने एवं विधिवत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। बैठक के दौरान जिले में बीट प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करते हुए स्मार्ट पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया गया। इसके अंतर्गत आम जनता से मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर जुड़ने, नशे से होने वाले शारीरिक-मानसिक दुष्प्रभावों, यातायात नियमों के पालन तथा साइबर फ्राड से बचाव के संबंध में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए।

सायबर अपराधों पर विशेष जोर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने डिजिटल युग में होने वाले सायबर फ्राड की रोकथाम हेतु थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत आम लोगो को सायबर ठगी के बारे मे जानकारी देकर स्कूली छात्र-छात्राओं, सार्वजनिक स्थान पर आमजन को जागरूकता कार्यक्रम करने निर्देशित किया गया तथा Cybercrime-gov.in एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 से प्राप्त साइबर फाड संबंधी शिकायतों कां त्वरित निराकरण करने व NCCRP पोर्टल के तहत GRM/MRM का उपयोग करने निर्देशित किया गया।
आमजन के खाता फ्रीज होने पर दीगर राज्य जाकर दर-दर भटकना पढता था जिसमे GRM (Grience Redrssal Portal) के तहत खाताधारक बैंक मे फार्म जमा कर बैंक एवं जिस राज्य में ठगी की रकम होल्ड हुआ है, संबंधित पुलिस स्टेशन, बैंक, खाताखारक मिलकर ऑनलाइन के माध्यम से खाता अनफ्रीज करा सकते है तथा आमजन के साथ हुये ठगी रकम होल्ड होंने पर MRM (Money Restoration Module) के तहत बिना न्यायालय अनुमति के संबंधित पुलिस अधिकारी के द्वारा रकम वापस किया जा सकेगा।

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक पथरिया श्री हरविन्दर सिंह, रक्षित निरीक्षक, जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं यातायात प्रभारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन