17th August 2026

BREAKING NEWS

90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

सेहत पर पड़ सकता है असर

अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

Advertisment

CGMSC scam : मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा ED की गिरफ्त में, रिमांड 19 जनवरी तक

Media Yodha Desk Fri, Jan 16, 2026

CGMSC Scam : सीजीएमएससी में 660 करोड़ रुपए के रीएजेंट घोटाले के आरोप में जेल में बंद मोक्षित कार्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा को ईडी ने प्रोटेक्शन वारंट के तहत कोर्ट में पेश किया और 19 जनवरी तक पुलिस रिमांड हासिल की।

विशेष रूप से, रीएजेंट घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू के साथ-साथ ईडी भी कर रही है। ईडी ने इस मामले में शशांक चोपड़ा को पहली बार गिरफ्तार किया है। शशांक पहले ही ईओडब्ल्यू के प्रकरण में जेल में बंद हैं और उन्हें सीजीएमएससी घोटाले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

इसके पूर्व ईडी ने अरबों के घोटाले में पीएमएलए दर्ज करने के बाद 30-31 जुलाई को मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर में शामिल अधिकारियों के 20 ठिकानों की तलाशी ली थी. अगस्त में ईडी ने शशांक चोपड़ा तथा उसके रिश्तेदारों की 40 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की चल-अचल संपत्ति अटैच की है.

अगस्त में की गई कार्रवाई के बाद ईडी ने अब शशांक चोपड़ा से नए सिरे से पूछताछ करने कोर्ट से रिमांड हासिल की है. ऐसे में घोटाला में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ ईडी आने वाले दिनों में शिकंजा कस सकती है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन